नियमितीकरण और वेतनवृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर स्वास्थ्यकर्मीयो ने दिया ज्ञापन,हड़ताल पर जाने की सी चेतावनी : रतलाम

नियमितीकरण और वेतनवृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर स्वास्थ्यकर्मीयो ने दिया ज्ञापन,हड़ताल पर जाने की सी चेतावनी : रतलाम

नियमितीकरण और वेतनवृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर स्वास्थ्यकर्मीयो ने दिया ज्ञापन,हड़ताल पर जाने की सी चेतावनी : रतलाम

रतलाम। लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश में लगभग 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी कार्यरत है जो की विगत 1 से 20 वर्षों से लगातार कार्यरत है जिन्होंने कोरोना काल के दौरान भी अपनी जान हथेली पर रखकर लगातार स्वास्थ्य सेवाएं दी है जिसमें अपने कई साथियों को भी खोया है। मध्यप्रदेश शासन काल द्वारा संविदा कर्मचारियों के लिए केबिनेट में 5 जून 2018 की नीति सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई थी जिसके अनुसार खेल युवा कल्याण विभाग, महिला बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, पशुपालन विभाग, लोक सेवा प्रबंधन विभाग, स्थानीय निधि संपरीक्षा म.प्र. प्रकोष्ठ भोपाल आदि में लागू की जा चुकी है। परन्तु एन.एच.एम. के संविदा कर्मचारियों पर आज दिनांक तक लागू नहीं की गई। विगत वर्ष 2021 में आंदोलन के दौरान एन.एच.एम द्वारा जारी पत्र क्र. एनएचएम/एचआर /2021/8753 दिया गया था जिसमें कहा गया था कि जून के द्वितीय सप्ताह 2021 तक वित्त विभाग से अन्तिम निर्णय लेकर 5 जून 2018 की नीति लागू कराई जावेगी जो कि आज दिनांक तक लंबित है।

(मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने ही अपने ट्वीट के माध्यम से संविदा व्यवस्था को अन्याय पूर्ण माना है संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग करता है कि अपना संकल्प पूर्ण करें)

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगे :-

1. मध्यप्रदेश के एन. एच. एम. के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को अन्य राज्यों की भांति नियमित किया जावे एवं CHO को MLHP केडर में नियमित किया जाऐ और एन एच एम के समस्त प्रोग्रामों के जिनके केडर निर्धारित नही है उनके भी केडर बनाकर नियमित किया जाए। तथा नियमित की प्रक्रिया के प्रचलन में सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र क्रमांक-सी-5-2/ 2018 /1/1/3, 5 जून 2018 की नीति लागू कर उसके अनुसान नियमित कर्मचारियों का न्यूनतम 90 प्रतिशत वेतन एवं अन्य सुविधाऐ आज दिनांक तक एरियर सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के समस्त संविदा कर्मचारियों को तत्काल देने के साथ।

2. एन. एच. एम. सपोर्ट स्टाफ को आउट सोर्सिग से हटाकर तत्काल एन. एच. एम. में वापस लिया जाए तथा बी. मौक लेखापाल, मलेरिया एम. पी. डब्ल्यू व अप्रेजल से निष्काशित कर्मचारियों को तत्काल एन. एच. एम. में वापस लिये।

3. 12 तारीख को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में शहर के प्रमुख स्थानों पर काले गुब्बारे छोड़े जाने की चेतावनी दी।

4. 13 तारीख व्यापक स्तर पर शोसल मिडिया अभियान चलाते हुए टवीटर, फेसबूक एवं वाट्सअप के माध्यम से मांग पत्र पर कार्यवाही हेतू शासन का ध्यान आकर्षित कराया जायेगा।

5. 14 तारीख को प्रदेश के समस्त जिलों में अपनी जिला स्तरीय बैठको का आयोजन कर आंदोलन मे सतप्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करेगें।

यदि शासन द्वारा मांगों पर आदेश जारी नहीं होते तो दिनांक 15/12/2022 से प्रदेश के समस्त 32000 हजार एन. एच. एम. संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन कलम बद्ध हड़ताल पर जाने की चेतावनी प्रशासन को दी।