रतलाम का गौरव: मानवाधिकारों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर APCR जिला अध्यक्ष ज़ुबैर बरकाती भोपाल में सम्मानित
Ratlam's pride: APCR District President Zubair Barkati honored in Bhopal for his outstanding work for human rights
भोपाल में आयोजित 'एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स' (APCR) के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में रतलाम जिले के लिए एक गौरवान्वित करने वाला पल सामने आया है। पीड़ितों को न्याय दिलाने और मानवाधिकारों के संरक्षण के क्षेत्र में धरातल पर उल्लेखनीय कार्य करने के लिए एपीसीआर रतलाम के जिला अध्यक्ष मोहम्मद ज़ुबैर बरकाती को विशेष अवार्ड से नवाजा गया है। सुप्रीम कोर्ट के प्रख्यात वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण, दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अपूर्वानंद और पूर्व राज्यसभा सांसद मोहम्मद अदीब साहब जैसी देश की जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी में जुबेर बरकाती को मंच पर यह सम्मान प्रदान किया गया। इस "फॉर जस्टिस" थीम पर आधारित सम्मेलन में देश के वरिष्ठ न्यायविदों द्वारा रतलाम टीम के प्रयासों की जमकर सराहना की गई।
संवैधानिक हक की लड़ाई को मिली मजबूती, विशेष इलेक्शन कमीशन कार्य के लिए भी मिला अवार्ड
यह सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ज़ुबैर बरकाती ने कहा कि यह अवार्ड पूरी टीम की मेहनत और पीड़ितों को संवैधानिक अधिकारों के तहत न्याय दिलाने के संकल्प की जीत है। मानवाधिकारों के साथ-साथ बरकाती को इलेक्शन कमीशन की तरफ से कराए गए एसआईआर (SIR) में बेहतरीन कार्य करने पर भी विशेष अवार्ड से नवाजा गया। इस दोहरी बड़ी उपलब्धि पर रतलाम के वकीलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध जनों और सहयोगियों ने गहरा हर्ष व्यक्त किया है तथा उन्हें निरंतर जनहित के कार्यों में सक्रिय रहने के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

हमें गूगल न्यूज़ पर भी फॉलो करें |