Ratlam News : मोदी मित्र के जरिये अब अल्पसंख्यक को जोड़ेगी भाजपा

BJP ratlam, BJP MP, BJP Minorities Cell, Modi Mitr, ,ratlam news, बीजेपी अल्पसंख्यक , मोदी मित्र, रतलाम न्यूज, बीजेपी रतलाम,

Ratlam News : मोदी मित्र के जरिये अब अल्पसंख्यक को जोड़ेगी भाजपा
bjp minorities connect through modi mitr ratlam bjp

मोदी मित्र के जरिये अब अल्पसंख्यक को जोड़ेगी भाजपा : BJP MP

रतलाम | भाजपा प्रदेश एवं केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा स्नेह संवाद यात्रा, मोदी मित्र कार्यक्रम, शुक्रिया मोदी जी आदि कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई हैं। इन्ही कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर हाट रोड स्थित घोसी धर्मशाला में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक रखी गई। बैठक को कार्यक्रम प्रभारी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, कृष्णा सोनी, वरिष्ठ शब्बीर राही, मोर्चा जिला अध्यक्ष मंसूर जमादार,वार्ड संयोजक सोनू चौहान ने सम्बोधित किया | उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा को मोदी मित्र बनाने की जिम्मेदारी दी गई है,जिसे सब पूरा करेंगे | इस अवसर पर वरिष्ठ इनायत बाबा, जिला वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष बब्लू पटेल, जिला हज कमेटी के अध्यक्ष फैयाज खान, अंजुमन उपाध्यक्ष महमूद भाई, जिला महामंत्री इमरान मेव मंचासीन रहे। संचालन मुबारिक शैरानी ने किया एवं आभार प्रो इमरान हुसैन ने माना। कार्यक्रम में समर कमेटी सदर अनवर अली, इजलाला रहमानी, आसिम रहमानी, इरफान रहमानी, खालिद रहमानी, अशरफ (भूरू) रहमानी, आशकार रहमानी ने भाजपा की सदस्यता ली l रईस कुरैशी, वाजिद खान, नासिर शाह, राशिद आलम, इमरान खान, अज़हर मंसूरी, इमरान रहमानी, शाहिद अंसारी, जाकिर हुसैन, अरमान खान, साजिद अंसारी, आसिफ अंसारी, आकिब अंसारी, एहमदनूर कुरैशी, शब्बीर अलोट वाला, इरफ़ान कुरैशी, रईस कुरैशी, अफजल खान, जफर रज़वी, सुहैल शाह, वसीम खत्री, सोहेल कुरेशी, अब्दुल शेरानी, अफसर शेरानी, जुनैद खान आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी सलीम कुरैशी ने दी।

इसे भी पढ़े : ओएनडीसी के जरिये मध्यप्रदेश के कारीगरों को सीधा लाभ दिलाएंगे : कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री श्री जायसवाल