पहले दुष्कर्म, फिर केस दबाने के लिए शादी का नाटक और अब प्रताड़ना; रतलाम में पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार, राज्य महिला आयोग ने रतलाम SP से मांगी रिपोर्ट

First, rape, then a marriage charade to suppress the case, and now harassment; the victim in Ratlam pleads for justice, and the State Women's Commission has requested a report from the Ratlam SP

पहले दुष्कर्म, फिर केस दबाने के लिए शादी का नाटक और अब प्रताड़ना; रतलाम में पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार, राज्य महिला आयोग ने रतलाम SP से मांगी रिपोर्ट

हमारे अधिकार न्यूज

रतलाम की रहने वाली एक युवती ने अपने पति ख्याल नैनानी और ससुराल के 6 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, ख्याल ने 30 अक्टूबर 2023 को इंदौर के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसकी एफआईआर नामली थाने में दर्ज हुई थी। इस केस से बचने के लिए ससुराल वालों ने साजिश रची और पीड़िता को बहला-फुसलाकर 29 मार्च 2024 को उसकी शादी ख्याल से करा दी। साथ ही कोर्ट और थाने में दबाव बनाकर राजीनामे का शपथ पत्र भी दिलवा दिया कि वह आगे कोई कार्रवाई नहीं चाहती।

काम निकलते ही 10 दिन बाद घर से निकाला, ₹3.25 लाख भी हड़पे

शादी के महज 10 दिन बाद ही आरोपियों ने अपना असली रंग दिखाया और पीड़िता को यह कहकर घर से निकाल दिया कि अब दुष्कर्म का केस खत्म हो चुका है और उन्हें उसकी कोई जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने धोखाधड़ी से पीड़िता के 3,25,507 रुपये भी हड़प लिए। जब पीड़िता ने अपने पैसे और स्त्रीधन वापस मांगा, तो उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति खुलेआम घूमकर उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है, इसलिए उसे जिलाबदर किया जाए।

थाना प्रभारी पर बदसलूकी के आरोप, महिला आयोग ने SP से मांगी रिपोर्ट

पीड़िता ने स्टेशन रोड थाना प्रभारी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें महिलाओं से बात करने का सलीका नहीं है और एसपी के आदेशों के बावजूद वे मामले में ढिलाई बरत रहे हैं। इस मामले में मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने रतलाम एसपी अमित कुमार को पत्र भेजकर पीड़िता की शिकायत पर की गई जांच की पूरी रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर (15 जुलाई 2026 तक) आयोग को भेजने के निर्देश दिए हैं।