आसमान से पानी जमीन पर आंसू निगम की लापरवाही को झेल रहे मजलूम : Ratlam News

Ratlam Nagar Palika Nigam Ratlam, Nagar Nigam Ratlam, Ratlam News, Breaking News, Trending Now, Trending News, Severage Ratlam, Dranage Ratlam, Nigam Commissioner, Himanshu Bhatt,

आसमान से पानी जमीन पर आंसू निगम की लापरवाही को झेल रहे मजलूम : Ratlam News
Nagar Palika Nigam Ratlam

आसमान से पानी, जमीन पर आंसू, निगम की लापरवाही को झेल रहे मजलूम

रतलाम, रतलाम शहर में हो रही लगातार बारिश ने निगम प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या गहराती जा रही है। निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट द्वारा नालों का निरीक्षण करने और दिशा-निर्देश देने के दावा किया जा रहा है लेकिन क्या इससे स्थिति में कोई सुधार आ पाएगा। जबकि साफ देखा जा सकता है की नालों की व  सिवरेज की सफाई में लापरवाही की गई है जहां नियम अनुसार बारिश का मौसम आने से पहले ही नदी, नाले, सीवरेज आदि की सफ़ाई की जाना चाहिए वहां निगम का दावा है कि नालों और सीवरेज की सफाई करवाई जा रही है, जिससे इस बात की पुष्टि होती है की अभी तक निगम ने नालों और सीवरेज की सफ़ाई में लापरवाही दिखाई है वहीं दर हकीकत यह है कि कई इलाकों में नाले और सीवरेज अभी भी गंदगी से भरे हुए हैं।

शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या गंभीर रूप से बनी हुई है। लोग अपने घरों में कैद हैं और उनके दैनिक जीवन पर बुरा असर पड़ रहा है।

वहीं निगम द्वारा आश्रय स्थलों की व्यवस्था किए जाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन इनकी स्थिति क्या है, यह जानने की आवश्यकता है। क्या ये आश्रय स्थल वास्तव में लोगों के लिए सुरक्षित और रहने लायक हैं?

रतलाम निगम का दावा है कि वह शहरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन हकीकत यह है कि निगम प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों से पूरी तरह विफल रहा है। वर्षा के मौसम में शहर को जलमग्न होने से बचाना निगम का दायित्व है। लेकिन निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण शहर के लोग मुसीबत में हैं।

कई सवाल जिनका जवाब मिलना बाकी है:-

क्या निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट द्वारा किए गए निरीक्षण का कोई ठोस परिणाम निकलेगा या यह सिर्फ खानापूर्ति है?

नालों और सीवरेज की सफाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है?

जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की क्या योजना है?

शहर को जलभराव से बचाने के लिए निगम प्रशासन क्या कदम उठा रहा है?



इसे भी पढ़ें : रतलाम की सांस्कृतिक विरासत अंधेरे से रोशनी में!