जिले के रावटी में महिला कांग्रेस द्वारा नारी जागृति सम्मान योजना के फॉर्म भरे गए : Ratlam
mp news hindi, latest news hindi, Ratlam news hindi, breaking news today, taza khabar, Live News Hindi, trending news hindi,

जिले के रावटी में महिला कांग्रेस द्वारा नारी जागृति सम्मान योजना के फॉर्म भरे गए : Ratlam
रावटी @हमारे अधिकार न्यूज, रावटी ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमति भागवती बाई ने बताया आज ग्राम रावटी में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के आव्हान पर एवम महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमति विभा पटेल एवम विधायक हर्ष विजय गहलोत के नेतृत्व में इंद्रा कालोनी में नारी जागृति सम्मान के फार्म भरने का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष वंदना जी पुरोहित रहि एवम मुंडडी ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति रानी देवड़ा की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम में महामंत्री श्रीमति बसंती बाई बाजना प्रभारी श्रीमती निशा पाटीदार, ईश्वरी बाई शरदाबाई दिलीप लबाना, राजू देवड़ा दिनेश उपाध्याय सौरभ पाटीदार हर्षित मेहता सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही सभी उपस्थित महानुभावों ने आगामी चुनावों में कमल नाथ जी के हाथ मजबूत करते हुए कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया...कार्यकर्म का संचालन अनिल मेहता ने किया एवम आभार श्रीमती भगवती बाई ने व्यक्त किया।