साल 2022 गुज़र गया लेकिन जिले का क्राइम रिकॉर्ड क्या रहा किसी को पता नहीं

Ratlam,Police,SP Ratlam,Abhishek Tiwari,Crime Record, Year 2022,

साल 2022 गुज़र गया लेकिन जिले का क्राइम रिकॉर्ड क्या रहा किसी को पता नहीं
Ratlam Sp Abhishek Tiwari Crime Record 2022

साल 2022 गुज़र गया लेकिन जिले का क्राइम रिकॉर्ड क्या रहा किसी को पता नहीं

रतलाम। रतलाम जिले का साल 2022 का क्राइम रिकॉर्ड आम जन तक को बताने में इस बार पुलिस प्रशासन शायद दिलचस्बी नही रख रहा है क्योंकि शायद साल भर के आंकड़े बताएंगे तो विगत कुछ सालो से ज्यादा ही निकले बात करे हम साल 2021 के क्राइम रिकॉर्ड की तो साल 2022 में साल 2021 से लगभग 40 प्रतिशत से अधिक जिले में क्राइम ज्यादा दर्ज हुए है वही साल 2022 के शुरू होने के कुछ समय बाद ही नवागत पुलिस कप्तान अभिषेक तिवारी ने कमान संभाल ली थी पूर्व पुलिस कप्तान गौरव तिवारी के ट्रांसफर होने के बाद जिले की जनता ने ये सोच कर धैर्य की सांस ली थी की सिर्फ नाम बदला है काम नही बदलेगा लेकिन साल के क्राइम रिकॉर्ड की बात करे तो 40 प्रतिशत अधिक होना कही न कही जिले की पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाता है पूर्व के मुकाबले शहर में अब खुलेआम अपराध को चुनौती देते अपराधी नजर आते है थानों पर खुले आम फरियादियों को डराने धमकाने का काम जोरों शोरों से होने लगा है आम जन रिपोर्ट लिखवाने जाने से पहले सोचता है की रिपोर्ट लिखवाने जाने पर कही उसे ही खरी खोटी कही सुनना न पढ़े पुलिस कर्मी खुले आम मुंह खोल कर काम का हर्जाना मांगते है जिसको लेकर के अगर कोई पुलिस कप्तान से संपर्क साधना चाहे तो वो शहर के चुनिंदा नंबरों से कॉल उठाना पसंद करते है बाकी नंबर जो आम जन लगाए उनका कॉल उठाने में कोई रुचि पुलिस कप्तान अभिषेक तिवारी की नजर नहीं आती है शायद यही वजह की जिले में क्राइम का आंकड़ा बीते साल 2021 के मुकाबले साल 2022 में लगभग 40 प्रतिशत से भी अधिक रहा है। अभी ये जानकारी मिलना शेष है की महिलाओं पर हो रहे अपराध का आंकड़ा जिले में कितना रहा ये तो जिम्मेदार अधिकारी ही अच्छे से बता सकते है।
सुस्त पुलिस सिस्टम को देखते हुए अब जिले की आम जनता ईश्वर से ही प्रार्थना कर सकती है की ईश्वर अपराधियों से उनकी ओर उनके परिवार की हिफाजत करे।