जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

Ratlam news

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

सुलभ व त्वरित न्याय की ओर बढ़ते कदम

 माननीय मुख्य न्यायाधिपति एवं मुख्य संरक्षक, म0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं माननीय श्री राकेश मोहन प्रधान, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय के मार्गदर्शन में ‘‘समाधान आपके द्वार’’ योजनांतर्गत दिनांक 24 फरवरी, 2024 को संपूर्ण मध्यप्रदेश के साथ-साथ जिला रतलाम में भी लोक अदालत/समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में राजस्व, पुलिस, वन, विद्युत एवं नगरीय निकाय विभाग के शमनीय, आपराधिक मामलों, न्यायालयों में प्रचलित राजीनामा योग्य मामलों तथा प्री-लिटिगेशन मामलों का सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी समझौते से निराकरण किया गया। 

उक्त योजना का ए.डी.आर. भवन, जिला न्यायालय से शुभारंभ करते हुये प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्रीमान रामजी गुप्ता द्वारा हितग्राहियों को व्हील चेयर, वाकिंग स्टीक, एवं अन्य आवश्यकताओं का प्रदाय सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी, पैरालीगल वालेंटियर सामाजिक न्याय विभाग एवं जिला प्राधिकरण, रतलाम का समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहा।

उक्त योजनान्तर्गत निम्नानुसार प्रकरणों का निराकरण किया गयाः-

    

लंबित प्रकरण

 सिविल प्रकरण 431 रैफर किये गए, जिसमें से 19 प्रकरण निराकृत किये जाकर राशि 613000 का अवार्ड पारित किया जाकर 37 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

 आपराधिक प्रकरण 1855 रैफर किये गए, जिसमें से 92 प्रकरण निराकृत किये जाकर राशि 74955 का अवार्ड पारित किया जाकर 193 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

 पारिवारिक प्रकरण 60 रैफर किये गए, जिसमें से 6 प्रकरण निराकृत किये गए जिनमें 12 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

 आपराधिक प्रकरण 1855 रैफर किये गए, जिसमें से 92 प्रकरण निराकृत किये जाकर राशि 74955 का अवार्ड पारित किया जाकर 193 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

 राजस्व प्रकरण 183754 रैफर किये गए, जिसमें से 26198 किये गए जिनमें 26198 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

 विद्युत प्रकरण 70 रैफर किये गए, जिसमें से 02 प्रकरण निराकृत किये जाकर राशि 37727 का अवार्ड पारित किया जाकर 03 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

 क्रिमनल एमजेसीआर 01 प्रकरण निराकृत किया जाकर राशि 85000 का अवार्ड पारित किया गया। 

 राजस्व फौजदारी प्रकरण 1061 निराकृत किये गये।

कुल लंबित प्रकरण 187245 रैफर किये गए, जिसमंे से 27379 प्रकरण निराकृत किये जाकर राशि 810682 रूपये का अवार्ड पारित किया गया। जिसमें कुल 27505 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का विवरण निम्नानुसार हैः-

 पारिवारिक प्रकरण 60 रैफर किये गए जिसमे से 06 प्रकरण निराकृत किये गए जिनमें 12 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

                                           

 पुलिस विभाग के 1911 प्रकरण रैफर किये गये जिनमें से 1344 प्रकरणों का निराकरण किया जाकर राशि 610600 वसूल की गई जिसमे 1344 व्यक्ति लाभान्वित हुए 

 विद्युत प्रकरण के 2749 प्रकरण रैफर किये गये जिनमें से 2691 प्रकरण निराकृत किये जाकर राशि 7610367 वसूल की गई जिसमे 2691 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

 नगरीय निकाय विभाग के 6566 प्रकरण रैफर किये गये जिनमें से6566 प्रकरण निराकृत किये जाकर राशि 11964723 वसूल की गई जिसमे 6566 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

 समाधान आपके द्वार योजनान्तर्गत 6900 आधार कार्ड, 1433 आयुष्मान कार्ड तथा 759 संबंल कार्ड बनवाये गये।

कुल प्रीलिटिगेशन प्रकरण 20318 रैफर किये गए जिसमे से 19693 प्रकरण निराकृत किये जाकर राशि 20185690 रूपये का अवार्ड पारित किया 19693 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

 *इसी प्रकार कुल 207563 लंबित एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों मे से 47072 प्रकरणों का निराकरण किया गया जिसमें राशि 20996372 रूपये वसूल किये गए। उक्त योजना में कुल 47198 व्यक्ति लाभान्वित हुए।*

 उक्त कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर *सामाजिक न्याय विभाग के कलापथक दल द्वारा जिला प्राधिकरण रतलाम के थीम सांग-‘‘आगे आओ हाथ बढ़ाओ थामों हाथ हमारा, न्याय सबके लिए यही है जिला प्राधिकरण रतलाम का नारा’’* एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ गीत का संगीतमय गायन किया 

  सही- जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम