रविवार 20 अगस्त को ग्राम पंचेड़ में गायत्री परिवार द्वारा 11

Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, Latest Hindi News, Today News in Hindi, Latest News Hindi, Delhi Samachar, Breaking News Hindi

रविवार  20 अगस्त को ग्राम पंचेड़ में गायत्री परिवार द्वारा 11
रविवार  20 अगस्त को ग्राम पंचेड़ में गायत्री परिवार द्वारा 11 घरों में एक साथ एक समय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न करवाए गए। आयोजन के कुछ दिन पूर्व गायत्री परिवार की रतलाम शाखा के परिजनों द्वारा ग्राम के गायत्री परिजनों एवं श्रद्धालुओं से संपर्क कर आयोजन के उद्देश्य एवं रूपरेखा समझाई गई एवं रविवार का दिन कार्यक्रम हेतु तय किया गया। रतलाम एवं आसपास के क्षेत्र से गायत्री परिवार के यज्ञाचार्य, उपाचार्य एवं परिजनों की उपस्थिति में आयोजन सम्पन्न हुआ। गायत्री परिवार महिला मंडल की ब्रह्मवादिनी बहनों का उल्लेखनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य एवं लक्ष्य
गायत्री परिवार के द्वारा संचालित गृहे गृहे यज्ञ अभियान के रतलाम प्रभारी अर्जुनसिंह चौहान ने बताया कि गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी एवं अखण्ड दीप प्रज्जवलन के शताब्दी वर्ष 2026 की पूर्व तैयारियों एवं आध्यात्मिक वातावरण निर्माण के सदुद्देश्य से देशभर की विभिन्न शाखाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में रतलाम शाखा द्वारा भी निरंतर एवं निर्बाध रविवारीय गृहे गृहे गायत्री यज्ञ श्रृंखला चलाई जा रही है। इस अभियान के साथ घर घर गायत्री उपासना, सत्साहित्य एवं देवस्थापना, गुरु दीक्षा, कुरुति उन्मूलन, सत्प्रवृत्तियों के संवर्द्धन, पर्यावरण संरक्षण- परिशोधन हेतु वृक्षारोपण, नौनिहालों एवं युवाओं में सुसंस्कारिता जैसे लक्ष्य भी जोड़े गए है।
इस बार क्या रहा विशेष
इस बार सम्पन्न हुए रविवारीय गृहे गृहे गायत्री यज्ञ में यज्ञाचार्यों एवं यजमानों द्वारा कारगिल युद्ध के समय एवं भारत के लिए बलिदान हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मणिपुर में उपजी अशांति के निवारण के लिए विशेष आहुति दी गई। वहाँ प्राचीन सनातन धर्म के अनुयाइयों एवं देशभक्त नागरिकों की सुरक्षा शांति के निमित्त प्रार्थना की गई। पर्यावरण परिशोधन के उद्देश्य से प्रत्येक यजमान परिवार को एक पौधा रोपण एवं पालन पोषण हेतु भेंट कर संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में इनका रहा विशेष योगदान
इस रविवार में हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचेड़ के नानालाल देवड़ा,अनोखीलाल ,सचिन देवड़ा आदि निवासियों ने एवं गायत्री परिवार के आत्मीय  परिजन गायत्री परिवार रतलाम के प्रमुख प.पातीराम शर्मा,सुरेन्द्रसिंह ठाकुर, दलवीरसिंह चौधरी ,, प्रदीप गुप्ता, मदनमोहन साहू, नरेन्द्र पाठक, भावेश छापोला, राजेश भाटी,दीवानसिह राजपूत ,रविंद्रसिंह गहलोत,इन्दुकुमार तिवारी,वीरेन्द्र पंजाबी, राहुल शर्मा एडवो.महिला मंडल से लक्ष्मी शर्मा,कल्पना शाह, मालती चौधरी, प्रज्ञा शर्मा,अनिता चौधरी, डॉली साहू, कुसुम  चौहान, उमा वर्मा,हेमा शर्मा आदि गायत्री परिजनों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम पश्चात गायत्री परिवार की रतलाम शाखा ने आयोजन में सभी की सहभागिता एवं योगदान के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।