समाज वादी पार्टी मध्य प्रदेश की पत्रकार वार्ता सपा ने फूंका चुनावी बिगुल पत्रकार वार्ता कर किया ऐलान : भोपाल

समाज वादी पार्टी मध्य प्रदेश की पत्रकार वार्ता सपा ने फूंका चुनावी बिगुल पत्रकार वार्ता कर किया ऐलान : भोपाल

समाज वादी पार्टी मध्य प्रदेश की पत्रकार वार्ता सपा ने फूंका चुनावी बिगुल पत्रकार वार्ता कर किया ऐलान : भोपाल

साम दाम दण्ड भेद की नीति बनाकर उतरेंगे मैदान में प्रदेश अध्यक्ष रामायण पटेल

आज हुई पत्रकार वार्ता में मीडिया से चर्चा में बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश की समस्त 230 सीटों पर समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश लड़ेगी चुनाव।

कार्यकर्ताओ में जान फूंकने निकला हू में स्वयं खुद प्रदेश दौरे पर

मुझे खुशी होती है मेने प्रदेश प्रवक्ता शमशुल हसन बल्ली को बनाया है उसी दिन से उन्होंने पूरी ज़िम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत बना रहे हे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं

सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर,तहसील स्तर पर पार्टी कर रही  है काम।50 सीटों पर पार्टी घोषित करेगी समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर 6 माह पहले

मध्य प्रदेश में जंगल राज ,मध्य प्रदेश की अमन चैन और शांति का बिगाड़ने का काम कर रहे हैं दोनो ही दल कांग्रेस और बीजेपी पार्टी के लोग

मध्यप्रदेश में ना शिक्षा मिल रही है, ना सुरक्षा मिल रही है, और ना ही रोजगार है सिर्फ और सिर्फ बेरोजगारी छाई हुई है

देश और प्रदेश में गंगा जमुना तहजीब के उपर वार करने वालो को बख्शा नहीं जायेगा।

समाजवादी पार्टी का संगठन मजबूत करते हुए एक-एक कार्यकर्ता । कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है।

सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश द्वारा

मध्य प्रदेश सरकार ने जो पेंशन बंद की है को फिर से शुरू की जाए।

प्रत्येक जिलों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यालय खोले जा रहे हैं इससे बेहतर है कि मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाए

भोपाल। मध्य प्रदेश का दौरा कर प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल ने आज भोपाल में पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया की आज मध्य प्रदेश में हाल बेहाल हे,सिर्फ कागजों में ही योजना चला रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार मध्य प्रदेश में बेरोजगारी,गुंडाराज, महिलाओं के साथ बलात्कार,बच्चियों का यौन शोषण,चोरी, बढ़ती जा रही है। सरकार मध्य प्रदेश को नहीं चला पा रही है। यहां आए दिन घटनाएं बढ़ती जा रही हैं चौराहों पर खुलेआम मर्डर हो रहे हैं यहां कोई भी आदमी सुरक्षित नहीं है। मध्यप्रदेश में शिक्षा की बात की जाए यहां सिर्फ और सिर्फ दिखावा किया जा रहा है सीएम राइज स्कूल खोलकर। मध्यप्रदेश में आज सरकारी विभागों में रिश्वत के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे हैं यहां आम आदमी के कोई भी कार्य नहीं हो रहे है। समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले ही सभी प्रत्याशियों की घोषणा करेगी जिससे वह क्षेत्र में मध्य प्रदेश सरकार की जो नाकामी है उसको जन-जन तक पहुंचाएगी। 50 सीटों पर समाज वादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर प्रत्याशियों की घोषणा विधानसभा चुनाव के 6 माह पहले प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रामायण पटेल ने बताया की शमशुल हसन बल्ली को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी उसके बाद से मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी में एक मजबूती से दिखी मध्यप्रदेश में। प्रदेश प्रवक्ता शमशुल हसन बल्ली ने कई मुद्दों पर चर्चा कर सरकार को जगा रहे हैं कि सरकार जाग जाए जो मध्यप्रदेश में बदहाली है वह खुशहाली आए जल्दी समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश की एक-एक जनता के साथ खड़ी हुई है।मध्य प्रदेश में जो जंगल राज हे उसको खत्म करना है यही सभी प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने ठाना है।आने वाले दिनों पार्टी का एक एक कार्यकर्ता संपूर्ण जिले में धरने प्रदर्शन कर सरकार से मांग करेगी जो बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर हे वह खत्म हो। आज पत्रकार वार्ता में पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें प्रदेश महासचिव इंद्र भान सिंह यादव, विश्वनाथ सिंह मरकाम प्रदेश उपाध्यक्ष, आर एस यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष,रघुवंशी जी,तलत खान प्रदेश सचिव,राम रुचि सिंह चंदेल प्रदेश सचिव,उबेश भाई,जाहिद खान जिला अध्यक्ष भोपाल, छोटू भाई,गुड्डू भाई और भी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।